जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग एवं जल संरचनाए बनवाये

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम 6 अप्रैल । कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल गंगा संवर्धन, सीएम हेल्पलाइन, जनकल्याण योजना, समयावधि पत्रों एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत पदाभिहित अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समय सीमा से बाहर प्रकरणों पर नियमानुसार आर्थिक शास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सभी कार्यालय प्रमुख जल संरचनाओं के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करें। स्वच्छता अभियान चलाने तथा “माँ की बगिया” अभियान के तहत पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने और सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री जैन ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से स्वेच्छा से ज्ञानोदय अभियान में बच्चों के लिए सहयोग के लिए कहा।
बैठक में सीईओ सुश्री जैन ने बताया कि रतलाम जिले में शासकीय विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण नवाचार के रूप में “ज्ञानोदय शाला उन्नयन अभियान” प्रारंभ किया गया है। अभियान अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति, सामाजिक संगठन, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्वयंसेवी संस्थाएँ ,शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा पूर्व छात्र विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डेस्क प्रायोजित कर सकते हैं तथा कक्षाओं के उन्नयन, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। अभियान के अंतर्गत प्राप्त सहयोग को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संबंधित विद्यालयों तक पहुँचाया जाएगा। दानदाताओं को उनके योगदान की जानकारी एवं उपयोग संबंधी विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उत्तरदायित्व एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ किया जा सके। इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दे सकते है। इच्छुक दानदाता के लिए लिंक https://forms.gle/wvpRMjKkyz7AfBqM9 जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *