भ्रष्टाचार, टैक्स वृद्धि और जनहित के मुद्दों पर घेरा; मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी



रतलाम, 6 अप्रैल। जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी रतलाम के नेतृत्व में सोमवार को शहर में जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली शहर सराय स्थित शहीद चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन हाथों में झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर शामिल हुए। यह रैली शहर सराय, सुभाष मार्ग, रानीजी का मंदिर, धानमंडी, गणेश देवरी, डालू मोदी बाजार, नाहरपुरा और कॉलेज रोड होते हुए नगर निगम पहुंची। यहां “भ्रष्टाचार मुर्दाबाद”, “निगम प्रशासन मुर्दाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
रैली के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, टैक्स वृद्धि और जनहित की समस्याओं को लेकर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यासमीन शेरानी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित पार्षद कमरुद्दीन कवाया, राजीव रावत, हितेश पेमल आदि ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक विस्तृत ज्ञापन नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने किया।
ज्ञापन में नगर निगम में व्यापक भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, सीवरेज योजना, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, संपत्तिकर, तालाब सफाई, मेले आयोजन और जमीन आवंटन में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही छोटे व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क में 10 से 30 गुना तक वृद्धि को जनविरोधी बताया गया।
कांग्रेस नेताओं ने सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) से कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और मामलों की जांच कराई जाएगी।
रैली में प्रमुख रूप से राकेश झालानी, विनोद मिश्रा (मामा), मंसूर अली पटौदी, मुबारक खान, आशा रावत, भावना पेमाल, केसरबाई, कविता महावर, मनीषा व्यास, नीलोफर खान, मीनाक्षी सेन, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, सलीम बागवान, प्रदीप राठौर, शांतु गवली, मेहमूद शेरानी, रामचंद्र धाकड़, सुजीत उपाध्याय, इक्का बेलुत, वुसत जेदी, विजय उपाध्याय, बसंत पड्रया, नितेश शर्मा, राजेश प्रजापत, शैलेंद्र सिंह अठाना, वीरेंद्र सिंह, विशाल कंडारे, साबिर हुसैन, हिम्मत जेथवार, किशनलाल गोसर, नरेंद्र जोशी, पीयूष बाफना, धर्मेंद्र मंडावरिया, जोएब आरिफ, सुशील मेहता, रवि वर्मा, शहजाद खान, वीरपाल सिंह राठौड़, रमेश शर्मा, साकिर खान, राजकुमार लाला, इमरान मोयल, इकरार चौधरी, रमेश पोरवाल, हेमंत नेका, रोहित मीणा, हसमतुल्लाह खान, हरविंदर सिंह, जितेंद्र मिर्ची, विजय पंड्या, शाकिर अंसारी, श्रीनिवास जाधव, भंवर सिंह चौहान, देवचंद सांखला, राजनाथ यादव, गौरव सिंह ठाकुर, आर्यन खान, राजू खान, अब्दुल गफूर, युसूफ मंसूरी, कैलाश, वीर सिंह, गोपाल तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, शैलेंद्र खरे, अफजल हुसैन, रशीद अंसारी, आरिफा कचवाया, हिना शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस वरिष्ठ नेता रजनीकांत व्यास ने किया, जबकि आभार पूर्व महापौर सतीश पुरोहित ने माना। उक्त जानकारी रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दी।