केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप को पंडित मुस्तफा आरिफ रचित गीता भारती भेंट की

रतलाम 8 अप्रैल । मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप को वरिष्ठ पत्रकार एवं आध्यात्मिक रचनाकार पंडित मुस्तफ़ा आरिफ की भगवद गीता प्रेरित पुस्तक गीता-भारती संपादक सुश्री प्रिया उपाध्याय एवं समाज सेवी हिम्मत गेलड़ा ने उनके रतलाम निवास पर भेंट की। पंडित मुस्तफा आरिफ ने भगवद गीता से प्रेरित 700 श्लोक का काव्यात्मक रूपांतरण 786 हिंदी मुक्तक में सरल सुगम भाषा में किया है। केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने इसे अद्भुत और ऐतिहासिक कार्य निरूपित कर पंडित मुस्तफा को हार्दिक बधाई दी।
सुश्री प्रिया उपाध्याय ने जानकारी दी कि संपूर्ण 786 मुक्तक को पद्मश्री अनूप जलोटा संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश के निर्देशन में 131 एपीसोड में स्वर दे रहें है। समाज सेवी हिम्मत गेलड़ा ने कहा कि यह निश्चित रूप से भगवान सांदीपनि के नगर, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की शिक्षा स्थली उज्जयिनी के लिए एक पुनीत अनुष्ठान है। यूं कहे कि पंडित मुस्तफा आरिफ पर परमात्मा की विशेष कृपा है, तो अतिशयोक्तिपूर्ण नहीं होगा। इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप गेलडा ,जयंतीलाल जैन, गोपाल उपाध्याय आदि ने पंडित मुस्तफा आरिफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *