
जावरा (अभय सुराणा)। विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 8 बजकर एक मिनिट से 9 बजकर 36 मिनिट तक करने की अपील करते हुए जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुरु संदीप रांका जावरा ने अपील करते हुए निवेदन किया की हमारे नगर में विराजीत गुरु भगंवतो या हमारे जैन स्थानक में जैन उपाश्रय में जिन मंदिरों में हम सभी मिलकर नवकार महामंत्र का जाप करते हुए इसकी महिमा को सर्वसत्र फैलाये की जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण मंत्र है जिसके उच्चारण करने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।
जैसे की मन की शांति लिए प्रतिदिन नवकार महामंत्र का नियमित जाप करने से मन स्थिरता, चिंता, तनाव और दुःख दूर करते हुए हमारे पापों का नाश के साथ पुण्य की वृद्धि मोक्ष आत्मज्ञान की प्राप्ति मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ हमारी आत्मा का कल्याण के साथ मन वांछित सफलता प्राप्त होती हैं।
नवकार महामंत्र का उच्चारण बहुत ही सरल सहज है। इसका हम किसी भी समय और किसी भी स्थान पर जापा कर सकते है। यह मंत्र सभी के लिए समान रूप से लाभदायक के साथ हमें आत्मिक शांति मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करने वाला मंत्र है इसलिए हमें प्रतिदिन नवकार मंत्र का जाप अवश्य करतें रहना चाहिए।
महामंत्र का महत्व आत्मशुद्धि के साथ हमारी आत्मा एवं मन को शुद्ध करते हुए शांती सुकून देता है यह मंत्र मोक्ष के मार्ग पर चलने का मार्गदर्शन के साथ सभी धर्मों का सम्मान करतें हुए अहिंसा शांती का संदेश देता है। जैन धर्म में नवकार महामंत्र जैन धर्म का आधार है।
जैन धर्म के सभी अनुयायी इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करते हैं। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के मन में सकारात्मक के साथ वह सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव बना रहता है।
नवकार महामंत्र जैन धर्म का सर्वोतम के साथ ॐ कार की विराट शक्ति को भी अपने भीतर समेटे हुए है। आइए हम सभी विश्व नवकार मंत्र दिवस ९ अप्रैल गुरुवार के दिन अधिकाधिक नवकार का जाप करें एवं जन जन को प्रेरित कर व्यक्ति में छिपी असीम ऊर्जा को प्रकट करके संपूर्ण विश्व में अद्वितीय उज्जवल, देदीप्यमान ज्योतिर्मय आभामण्डल का भव्याति भव्य निर्माण करें ।