डॉ. शैलेंद्र पांडे रीजन चेयरमैन मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) | लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के नवीन सत्र 2026-27 हेतु निर्वाचित प्रांतपाल जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान झोन चेयरमेन डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय को नवीन सत्र हेतु रीजन चेयरमेन मनोनीत किया है, डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय के रीजन के अंतर्गत 16 क्लब रहेंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए लायंस क्लब जावरा के सह सचिव संदीप रांका नें बताया की लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 की मनमोहन मेहता आडिटोरियम इंदौर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर कमलेश जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर इन्डोर्सी कुलभूषण मित्तल, गवर्नर अनिल खंडेलवाल, वॉइस गवर्नर राम जाट व डॉ. राजेन्द्र सोडानी सहित लायंस डिस्ट्रिक्ट प्रान्त के सभी पूर्व गवर्नर की उपस्थिति में निर्वाचित गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा डॉ.शैलेन्द्र पाण्डेय को रीजन चेयरमेन मनोनीत करने की घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है की डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय लायंस क्लब जावरा के साथ ही वर्तमान में बोर्डिंया कुआ हनुमान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष, गीता भवन जावरा ट्रस्टी, अ. भा. ओदिच्य ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है, इस उपलब्धि पर लायंस क्लब जावरा के सदस्यों नें डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय का स्वागत कर बधाई देते हुए लायंस डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व का आभार व्यक्त किया |

Play sound