वैश्य समाज सदस्यता अभियान को गतिशीलता प्रदान कर नगर मे भव्य वैश्य समागम करेगा

जिले भर के रक्तवीरो को सम्मानित किया जायेगा

उज्जैन। अंतररास्ट्रीय वैश्य फेडरेशन मध्यप्रदेश प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक संगठन के भोपाल स्थित कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। संगठन के वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया ने बताया कि बैठक मे संगठन द्वारा अंतररास्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ किये गए सदस्यता अभियान को प्रदेश मे पूर्ण गतिशीलता से चलाने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले मे कमेटियों का गठन करेगा एवं आगामी माह मे उज्जैन संभाग मे एक विशाल वैश्य समागम करने का भी निर्णय लिया गया साथ ही सामाजिक स्तर पर मालवा प्रांत का अलग से बनाए जाने का भी निर्णय किया गया, जिससे संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमो का सुचारु संचालन किया जा सके।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जुलाई माह मे पुरे प्रदेश मे रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे, इसी कड़ी मे उज्जैन नगर मे भी थेलिसिमिया पीड़ित बच्चो के लिए विशाल रक्तदान शिविर लगाया आयोजित किया जायेगा एवं 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरो को सम्मानित किया जायेगा
प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजरी जैन ने भी प्रदेश भर मे जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कराने का सहमति प्रदान की। बैठक मे रतलाम जिला अध्यक्ष श्री वरुण पोरवाल ने भी रतलाम मे एक रास्ट्रीय सम्मेलन करने की सहमति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *