
इंदौर (राजेश जैन दद्दू )। दलाल बाग छत्रपति नगर में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले आगंतुक श्रद्धालुओं के सम्मान में महोत्सव समिति ने प्रतिदिन दोपहर11 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क वात्सल्य भोजन प्रसादी की व्यवस्था की है। महोत्सव स्थल पर निर्मित अस्थाई भोजन शाला में प्रतिदिन 2000 से अधिक आगन्तुक सुस्वादु एवं गरमा गरम भोजन प्रसादी ग्रहण कर अभिभूत हो रहे हैं।
महोत्सव के दौरान 6 दिनों में 12000 से अधिक आगन्तुक वात्सल्य भोजन प्रसादी ग्रहण कर चुके हैं।
भोजन में प्रतिदिन बदल बदल कर दो मीठे दो नमकीन, छाछ, झोलिया, किसी दिन श्रीखंड,आम रस, तो किसी दिन गरमा गरम बूंदी, मोतीपाक एवं दाल रोटी पूरी दो सब्जी,अचार, पापड़ और सलाद परोसा जा रहा है।
सुचारू भोजन व्यवस्था के लिए दिगंबर जैन परवार सोशल ग्रुप इंदौर के 15 सदस्यों की टीम लगी है। टीम के प्रमुख संयोजक पंकज पिंकी जैन एमके जैन सीए, देवेंद्र जैन जनता के निर्देशन में संदीप जैन गिन्नी, अरविंद सोधिया, डीके जैन, प्रदीप जैन, आलोक शरद कोल, सुनील जैन
नवीन,जैन, जितेन्द्र जैन, आगंतुकों को वात्सल्य से मनुहार पूर्वक भोजन सामग्री परोसने में महती भूमिका निभा रहे हैं।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दादू ने बताया कि त्यागी वृत्तियों एवं महोत्सव के पात्र एवं इंद्र इंद्राणियों के लिए प्रथक से शोले के भोजन की व्यवस्था की गई है जहां प्रतिदिन 200 से अधिक पात्र भोजन ग्रहण करते हैं।
भोजन के दौरान ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश जैन चेतक,महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव जैन बंटी भैया एवं परवार समाज के अध्यक्ष राजेश जैन लारेल एवं महामंत्री राजू अलबेला भी भोजन शाला में आकर स्नेह एवं मनुहार पूर्वक भोजन सामग्री आगन्तुको को ग्रहण कराते हैं।