श्री गुरनाम सिंह डंग की अंतिम यात्रा निकली, श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष व मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह डंग (68) का मंगलवार रात को निधन हो गया। बुधवार को दोपहर बड़बड़ रोड स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया । पुत्र अंकित डंग, गगनदीप सिंह डंग, भाई सतपाल सिंह डंग ने मुखाग्नि दी ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश व्यास, गुरुद्वारा श्री रामदास दरबार के कश्मीर सिंह श्री गुरु तेग बहादुर क्षेत्र शैक्षणिक विकास समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, वीरेंद्र बाफगांवकर, सतीश पुरोहित, पारस सकलेचा ,विशाल शर्मा, विजय सिंह चौहान, गोविंद काकानी, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र वाधवा, भगत सिंह भदोरिया राकेश देसाई ,मुकेश जैन, मणिलाल जैन, मनोहर पोरवाल विप्लव जैन, राकेश पोरवाल, आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। श्री डंग पिछले 16 साल से विकास समिति के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में समिति ने अनेको उपलब्धियां हासिल की वह संस्था तथा शहर का नाम गौरांवित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *