आशीष अग्रवाल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत होने पर शुभकामना व्यक्त की गई

रतलाम। भाजपा द्वारा समाज के गौरव श्री आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भा ज पा कार्यालय भोपाल पहुँच कर श्री अग्रवाल का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की शुभ कामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया, प्रदेश महिला इकाई अध्यक्ष एवं भा ज पा की नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजरी जैन, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जैन, रतलाम जिला अध्यक्ष वरुण पोरवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *