जयदीप राठौड़ राज्य स्तर पर दोहरा शतक लगाने वाले रतलाम के पहले बल्लेबाज़ बने

रिकॉर्ड पारी के लिए जिला क्रिकेट संघ ने शुभकामनाए दी

उज्जैन। JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी के जयदीप राठौड़ ने राज्य स्तरीय U/13 A.W.kanmadikar trophy क्रिकेट प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की ओर से खेलते हुए शहडोल के विरुद्ध शानदार दोहरा शतक (206 runs) बनाया। राज्य स्तर पर दोहरा शतक लगाने वाले रतलाम के पहले बल्लेबाज़ बन गए है । उज्जैन संभागीय टीम मैं रतलाम के तीन खिलाड़ी जयदीप के साथ वेदांश और अर्णव भी है । जयदीप दाये हाथ के बल्लेबाज होने के साथ साथ विकेट कीपिंग भी करते है ।
जयदीप ने रीवा के विरुद्ध 49 रन एवं इंदौर के विरुद्ध अर्ध शतक जमा चुके है तथा उज्जैन संभागीय टीम के कप्तान भी है । जयदीप को मेन ऑफ़ द मैच भी घोषित किया गया । उनकी इस रिकॉर्ड पारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री कीर्ति शरण सिंह ,उपाध्यक्ष श्री निमिष व्यास ,कार्यकारिणी के सदस्य एवं भा ज पा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय,सचिव श्री जोस चाको,कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुज शर्मा ,श्री गौरव अजमेरा,श्री भगत सिंह भदौरिया ,श्री कीर्ति जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह अठाना,श्री दिनेश शर्मा , महेश व्यास,आदि ने शुभकामनाए दी ।

Play sound