

जावरा (अभय सुराणा) । सकल जैन श्री संघ एवं जैन राष्ट्रीय एकता संगठन मध्यप्रदेश इकाई द्वारा जीतो के आव्हान पर विश्व नवकार महामंत्र दिवस का सामूहिक जाप जावरा में कराया गया।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर विश्व के कल्याण हेतु ,वर्तमान समय को देखते हुए वैश्विक शांति के लिए आज सकल जैन श्री संघ जावरा एवं जैन राष्ट्रीय एकता संगठन मध्यप्रदेश इकाई द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस का सामूहिक जाप जैन दादावाड़ी जावरा में किया गया।
जैन राष्ट्रीय एकता संगठन मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नीलेशकुमार सुराणा ने कहा की विश्व कल्याण एवं विश्व शांति के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करना ही सबसे बड़ा सेवाकार्य है दिल्ली में भी देश के पुण्यशाली गृहमंत्री अमित शाह जीतो द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस दिल्ली में मुख्य अतिथि के रूप में इस दिवस को मना रहे है एवं विश्व के 108 देशों से भी अधिक जगह विश्व नवकार महामंत्र दिवस जीतो एवं अन्य संगठनों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष सुराणा ने जीतो ,सकल जैन श्री संघ जावरा एवं जैन राष्ट्रीय एकता संगठन मध्यप्रदेश इकाई की तरफ से आभार प्रकट करते हुए कहा की धुरंधर तो हमारा भारत देश है, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है एवं नवकार महामंत्र है जो पूरे विश्व को एक ही संदेश देते है शांति का संदेश क्योंकि वैश्विक शांति से विकास एवं सहयोग सम्भव है और विश्व नवकार महामंत्र दिवस का फल देखिए महामंत्र मनाने की चर्चा मात्र से दो देशों ने युद्ध में नरमी बरती एवं युद्ध विराम हो गया यह ताकत है महामंत्र नवकार की। सर्व समाज को आत्म कल्याण,आत्मिक शांति एवं वैश्विक कल्याण के लिए महामंत्र नवकार का हमेशा जाप करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम प्रभावना के लाभार्थी जीतो परिवार एवं समाजसेवी नीलेशकुमार प्रकाशचंद सुराणा जावरा रहे।
इस शुभ अवसर पर श्री संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक लूक्कड़, समाजसेवी मनोज मेहता , समाजसेवी अभय चोपड़ा, समाजसेवी मंगलेश मेहता , समाजसेवी राहुल छाजेड़, महेंद्र पोखरना ,सिंगर प्रियंका सुराणा, ज्योति छाजेड़, प्रियंका जैन, श्रुति जैन , पूजा सुराणा , सोनाली जैन एवं अनेक गणमान्य नागरिक, श्रावक–श्राविका उपस्थित थे।