भारत स्काउट गाइड बच्चों को अनुशासन, विनम्रता एवं सहयोग करना सिखाता है

रतलाम। भारत स्काउट गाइड का बेसिक गाइड एक फ्लाग लिडर केम्प जिला गांव अमलेटा में लगाया जा रहा है । शिविर की खास बात ये है कि इसका संचालन गाइड की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है संचालन मौसमी अरोड़ा एवं सहायक के रूप में प्रीति गोठवाल श्रीमती ललिता कदम भावना पुरोहित एवं ललिता कुशवाह के द्वारा श्रेष्ठ संचालन किया जा रहा है।
बेसिक गाइड कैंप की क्वार्टर मास्टर श्रीमती ललिता कदम ने बताया कि यह बेसिक कैंप दिनांक 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा इसमें 37 शिक्षक भाग ले रहे हैं और यह अपने स्कूल में जाकर अपने दल का गठन करके गाइड की गतिविधि संचालित करेंगे जिससे बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ उनमें एक अच्छे इंसान बनने के गुण जागृत होंगे और वह एक अच्छा नागरिक बनकर अपने देश की सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ अनुशासन में रहकर दूसरों की सहायता करके अपने आने वाले भविष्य को उज्जवल बनाएगा भारत स्काउट गाइड बच्चों में अनुशासन विनम्रता एवं सहयोग की भावना कूट-कूट कर भरता है यह इसी उद्देश्य से यह बेसिक एवं फ्लाग लीडर का कैंप लगाया गया है। इसमें जो बेसिक ट्रेनिंग ले रहे हैं टीचर वह अपने विद्यालय में गाइड दल का संचालन करेंगे और जो ब्लॉक लीडर की ट्रेनिंग ले रहे हैं वह अपने विद्यालय में बुलबुल दल का संचालन करेंगे।
इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय बुलबुल कमिश्नर सुलोचना शर्मा जिला रोवर आयुक्त गोपाल जोशी जिला सचिव जगदीश डोडियार एवं जिले के डी ओ सी रमेश बारिया ने सभी गाइड को शुभकामनाएं दी और कहा कि निश्चित ही जितने भी ट्रेनिंग ले रहे शिक्षक अपने विद्यालय में दल संचालित करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा आमलेटा हाई स्कूल के प्राचार्य सुनील कदम एवं गाइड राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शेखर चावरे ने सभी गाइड एवं संचालन दल को शुभकामनाएं और अच्छे कार्य के लिए उनको धन्यवाद प्रेषित कर शिविर की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर का आयोजन होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *