होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती का आयोजन

रतलाम 10 अप्रैल । आज डॉ सैमुअल हैनीमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन एवं डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भाषण एवं संगीत कार्यक्रम प्रमुख रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. भरत पटेल ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की महत्ता एवं वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. प्रदीप कोठारी ने भी होम्योपैथी के सिद्धांतों एवं उसके प्रभावी उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. आनंद जैन, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. वैभव भाटी, डॉ. नेहा जैन, डॉ. शमा अगवान, डॉ. हीना मंसूरी, डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय, डॉ. शुभम भादेकर सहित सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दिव्या पोरवाल द्वारा किया गया। अंत में डॉ. प्रमोद सिंह बघेल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *