अखिल भारतीय आमंत्रण शूटिंग बाल स्पर्धा के ट्रॉफी का विमोचन हुआ

अरुण दिल्ली,अरमान हरियाणा,इश्तियाक मुंबई, काले मुंबई, वकार महाराष्ट्र,कमलेश कोटा की टीमे भाग लेगी

रतलाम। अखिल भारतीय आमंत्रण शूटिंगबाल स्पर्धा 2026 में प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी का विमोचन एक समारोह के दौरान दो बत्ती स्थित एक होटल में भगतसिंह भदोरिया,यू एल भाटी,महेश सोलंकी,श्रेणिक जैन पोहावाला,योगेश त्रिवेदी,प्रकाश व्यास,मनोहर पचौरी की उपस्थिति में किया गया।यूं एल भाटी ने संबोधित करते हुए बताया कि स्वर्गीय रामचंद्र भाटी की स्मृति में₹21000/ का प्रथम पुरस्कार एवं ट्रॉफी श्री किया, स्वर्गीय शांतिलाल जैन डैडी पोहावाला की स्मृति में 15555/- का द्वितीय पुरस्कार एवं ट्रॉफी श्री किया, स्वर्गीय नवीन सोलंकी शिवगढ़ की स्मृति में 9999/का तृतीय पुरस्कार एवं ट्रॉफी श्री किया, स्वर्गीय बसंतीलाल क्षत्रीय की स्मृति में 7777 का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी श्री किया द्वारा प्रदान की जाएगी । श्री भगतसिंह भदोरिया एवं यूं एल भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में अरुण दिल्ली, अरमान हरियाणा, इश्तियाक मालेगांव मुंबई, काले महाराष्ट्र मुंबई, वकार महाराष्ट्र मुंबई,सीटीसी इंदौर,सिकंदर इंदौर ,बघेल भोपाल, राजकुमार रेलवे चित्तौड़,उज्जैन शंभू मंदसौर, कमलेश कोटा, दाहोद, शिवगढ़, रावटी, सैलाना, नागदा, पिपलोदा, ब्रदर्स क्लब शिवगढ़, ताल रतलाम, मल्हारगढ़,दलोट,हरसोल, खरगोन की टीमें भाग लेगी।महेश सोलंकी ने बताया कि 20 -21 को अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 20अप्रैल सोमवार को दोपहर 3:00 बजे शुभारंभ होगा एवं समापन 21 अप्रैल मंगलवार को देर रात्रि होगा।प्रतियोगिता रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर होगी।
शुभारंभ अवसर पर जिले की टीम के साथ आसपास की टीमें भाग लेगी।विष्णु सविता शर्मा ने बताया कि भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के खिलाड़ी को मेडल एवं अन्य को मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा वही रवि कटारिया की ओर से विजेता उपविजेता को मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे।इसके साथ ही अन्य कई पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।आज ट्रॉफी विमोचन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान शाहनवाज़उद्दीन कुरैशी,सालार हुसैन बादशाह,लोकेंद्रसिंह डोडिया,विनोद पिरोदिया,ए बी राजीव,सुरेश वर्मा, सुधीरकांत दुबे ,यूं एल जायसवाल, रामविलास शर्मा, इलियास मिनर्वा टेलर,सुभाष व्यास,सुरेश चंद्र व्यास, शंकरलाल मालवीय,शेरु खान पठान सहितअन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *