स्टार ऑफ़ द मंथ से सम्मानित लेखा कर्मियों का स्वागत किया

रतलाम। वरिष्ठ मंडल वित प्रबंधक कार्यालय के लेखाकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा स्टार ऑफ द मंथ एवं गणतंत्र दिवस अवार्ड एवं ग्रुप अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन रतलाम मंडल द्वारा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक जेठमल रेगर की उपस्थिति में स्टार ऑफ द मंथ के राहुल खरे, पवन जाटव, अब्दुल मलिक कुरेशी, अश्विन शर्मा, विजय यादव, तथा गणतंत्र दिवस अवार्ड प्राप्त हरीश गावंडे एवं ग्रुप अवार्ड से सम्मानित दिलीप कानूनगो को केसरिया दुपट्टा,माला एवं पुष्पहार से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन के कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश व्यास ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से लेखाकर्मियों की कार्य दक्षता बढ़ती है और अन्य को भी प्रोत्साहन एवं प्रेरणा मिलती है।एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आफाक हुसैन अंसारी ने मुख्य अतिथि रेगर का पुष्प माला से स्वागत किया ।
इस अवसर पर दिलीप कानूनगो, तुषार हाडा,भूषण बर्वे,सुरेश चंद्र शर्मा,मोहनलाल मीणा,दिलीप साहू,परमानंद वर्मा,मुनेश कुमार, सुमित सिंह, आनंद शुक्ला, राहुल टटवाड़े ,प्रवीण कुमार,अखिलेश तिवारी, गौरव दुबे, ओमप्रकाश शर्मा,यूं एल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *