जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एव पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण प्रारंभ

रतलाम 11 अप्रैल । भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निर्देशालय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य हेतु नियोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आज से चार्ज अधिकारियों की निगरानी मे प्रारंभ हो गया । चार्ज अधिकारी पिपलोदा, रतलाम ग्रामीण, तहसील रावटी, तहसील आलोट, तहसील जावरा , तहसील सैलाना तहसील ताल द्वारा अपने अपने क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया । नगरीय क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण मे नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया । प्रगणक एवं सुपरवायजरो को फिल्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण में जनगणना के लिए सभी जानकारियां दी गई एवं डिजिटल जनगणना की सभी बारीकियों से अवगत कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *