थाना जावरा शहर पुलिस की बडी कार्यवाही – पंजाब की 02 महिला व 01 पुरूष को मादक पदार्थ की तस्करी करते पकडा 39 कि.ग्रा. मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री गौरव तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा रतलाम जिले में मादक पदार्थ के तस्करी को रोकने हेतु अभियान चलाया गया है । जो पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनिल पाटीदार व एसडीओपी जावरा रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा मजबुत मुखबीर सुचना तंत्र व टीम सहयोग से बस स्टैंड जावरा पर मादक पदार्थ तस्करी करते कल दिनांक 03.04.21 को रात्री में पंजाब के युवक नवजोतसिंह को पकडा तथा आरोपी नवजोतसिंह के कब्जे से 25 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 127/2021 धारा 8/15, एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया एवं आज दिनांक 04.04.21 को पुन: बस स्टैण्ड जावरा पर मादक पदार्थ करती पंजाब की दो महिलाएं रेशमा व लच्छो को पकडा तथा आरोपीयान के कब्जे से 16 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 128/2021 धारा 8/15, एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- प्रकरण में आरोपी नवजोतिसह पिता महेन्द्र सिंह राजपुत व आरोपीया रेशमा पति नरेन्द्रसिंह बाजीगर, लच्छो पति निर्मलसिंह सेसी से मादक पदार्थ के सम्बंध में पुछताछ जारी है । जो जल्द ही मादक पदार्थ के स्त्रोत का पता लगाया जाकर अन्य आरोपीयो को पकडा जावेगा ।
गिरफ्तार शुदा आरोपी – (1) नवजोतिसिंह उर्फ जोती पिता महेन्द्र सिंह राजपुत उम्र 40 साल नि. वार्ड नंबर 12 रामनगर मोहल्ला थाना गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब (2) रेशमा पति नरेन्द्रसिंह बाजीगर उम्र 30 साल नि. संगोवाल थाना बिलगा जिला जालंधर, (3) लच्छो पति निर्मलसिंह सेसी उम्र 45 साल नि. समुंदगढ थाना धुरी जिला संगरूर पंजाब ।
जप्त मश्रुका – 1 मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 39 किलो ग्राम किमती 78,000 रूपये ।
उक्त आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी उनि वी.डी. जोशी, उनि सोनम यादव, सउनि गलसिंह भवेल, आर 337 सावरिया पाटीदार , आर 52 संजय आंजना, आर 908 निलेश पाठक, आर 123 मनीष पाटीदार, आर 252 मनोहर, आर 101 मनोज भट्ट, आर 717 जगवीरसिंह तौमर, मआर 1123 अंगुरबाला, आर 134 योगेश, आर1042 मनोज, मआर 1120 आयुषी की भूमिका सराहनीय रही ।

Play sound