नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन 13 अप्रैल को

रतलाम 12 अप्रैल । भारत सरकार द्वारा 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट महिला प्रतिभाओं-निर्वाचित प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, शिक्षाविद्, चिकित्सक, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, उद्यमी, स्टार्टअप लीडर, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कला एवं संस्कृति से जुड़े व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 13 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक डी डी न्यूज पर किया जाएगा। साथ ही, वेबकास्ट https://pmindiawebcast.nic.in⁠ पर भी उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम में सभी जिलों एवं संभागों में मैदानी स्तर पर कार्यरत महिला कार्यकर्ताओं, अधिकारी-कर्मचारियों, महिला पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *