
जावरा (निप्र) । देश में प्रस्तावित डिजिटल जनगणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी नीलेश कुमार सुराणा जैन “हिंदू शेर” ने नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील की है। आपने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनगणना में पूरी तरह सही और सटीक जानकारी देना चाहिए, ताकि देश के विकास की योजनाएं सही आंकड़ों के आधार पर बनाई जा सकें।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जनगणना एक नई शुरुआत है, जो देश को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक होगी। इस पहल में सभी नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।नीलेश कुमार सुराणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए और इस डिजिटल जनगणना अभियान को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने अंत में “जय हिंद, वंदे मातरम्, जय मां भारती” के नारों के साथ नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।