कैबिनेट मंत्री ने अ.भा. शूटिंगबाल स्पर्धा के पोस्टर का विमोचन किया

रतलाम । आगामी 20-21 अप्रैल को रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर आयोजित होने वाली स्वर्गीय आर आर व्यास, स्व. रामचंद्र भाटी,स्व. शांतिलाल जैन डेडी ,स्व. सुरेशसिंह भदोरिया,स्व. बसंतीलाल क्षत्रीय की स्मृति में अखिल भारतीय शूटिंग बाल आमंत्रित स्पर्धा 2026 के पोस्टर का विमोचन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं शहर विधायक चैतन्य काश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रकाश चंद्र व्यास, यूं एल भाटी, राजकुमार गुर्जर उपस्थित रहे।श्री भाटी ने कैबिनेट मंत्री जी को बताया कि स्पर्धा में देश की हरियाणा,पंजाब,राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, सहीत प्रदेश एवं जिले की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी तथा प्रथम पुरस्कार 21000/रुपए रखा गया है।तथा अन्य कई पुरस्कार भी रखे गए हैं।समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था भी रखी गई है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जी को प्रतियोगिता का आमंत्रण पत्र भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *