श्री शांति निकेतन श्री संघ का द्वितीय मिलन समारोह बिबड़ोद तीर्थ में सम्पन्न

रतलाम। श्री शांति निकेतन श्री संघ का द्वितीय मिलन समारोह रविवार को बिबड़ोद तीर्थ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक आतिश कुमार बोकाडिया ने बताया कि कॉलोनी के श्वेतांबर संघ के विभिन्न परिवारों द्वारा यह आयोजन लगातार किए जाते हे इस कड़ी में संघ द्वारा प्रतिमाह नवकार मंत्र के जाप का आयोजन भी किया जा रहा है कार्यक्रम में सर्वप्रथम वर्षा बोकाडिया एवं सुमन गांधी द्वारा मंगला चरण एवं नवकार मंत्र के जाप कराए गए तत्पश्यात संघ के विभिन्न कार्यकलाप की जानकारी दी गई।
इसके पश्चात वर्षा पितलिया पूजा नाहटा प्रतीक्षा गैल्डा जया पिरोदिया इंदिरा कासवा अमिता पोरवाल ज्योति डांगी आदि महिलाओं द्वारा प्रस्तुति दी गई संघ द्वारा द्वितीय वर्षीतप आराधिका श्री मति अनीता मूणत का बहुमान भी किया गया भविष्य में संघ द्वारा एक तीर्थ दर्शन की योजना पर भी विचार किया गया हे साथ ही संघ सदस्यों ने बिबड़ोद तीर्थ के मंदिर और अन्य निर्माण कार्य की अनुमोदना की और ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया।
भोजन व्यस्था राजेश पोरवाल सुनील गांधी अशोक छाजेड सुशील मेहता द्वारा की गई कार्यक्रम में संघ के भंवर लाल डांगी मानक लाल सेठिया अनिमेष पोरवाल रमेश चंद पितलिया अशोक कुमार बोकाडिया मनीष मूणत अशोक कसवा निलेश दख विजय पुगलिया जितेंद्र नाहटा गौरव कावड़िया निलेश पोरवाल कुमार पल गेल्डा ललित बरमेचा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *