विजेता खिलाड़ी को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सम्मानित किया गया

रतलाम। खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स में जिले की विजेता खिलाड़ी को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सर द्वारा सम्मानित किया गया ।छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स आयोजित किए गए, प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रेमलता निनामा मध्य प्रदेश टीम में चयनित होकर खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया, उल्लेखनीय की प्रेमलता निनामा पिछले कई वर्षों से खेल और युवा कल्याण विभाग, रतलाम में प्रशिक्षक जितेंद्र धूलिया के मार्गदर्शन में कीड़ा भारती के प्रशिक्षण केंद्र पर कई वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्रताप की, अत्यंत गर्व का विषय है कि पहली बार जिले की मल्लखंब खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची और पदक हासिल किया इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, ग्रामीण युवा समन्वयक दुर्गा डामोर, आयुष प्रजापत पवन सिंघल गौरव सोलंकी, मिथुन धूलिया तांवेश नागोरा, राजवीर चौहान आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।