

रतलाम। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रतलाम के वर्तमान डायरेक्टर श्री दिलीप सेठिया भूतपूर्व लीड बैंक मैनेजर के रतलाम क्षेत्र मे 6 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर बैंक के नियमानुसार इंदौर स्थानांतरण हुआ है । उन्होंने रतलाम शाखा, लीड बैंक मैनेजर ओर आरसेटी के डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवाए दी। उन्होंने अपने कार्यकाल मे बिभिन्न पदो पर कार्य करते हुए पुरी लगन,परिश्रम,कड़ी मेहनत के साथ साथ सभी बैंकर्स ओर शासकीय अधिकारियों से जीवन्त सम्पर्क बनाए रखते हुए जन सामान्य की सेवाए की। उनके मधुर व्यवहार एवं निरंतर प्रयासों के कारण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रतलाम ने कई कीर्तिमान हांसिल किए। उन्होंने न केवल गुणवत्ता पुर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया वरन प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार स्थापित करवाते हुए बेरोजगारी दूर करने मे महती भूमिका अदा की। आज ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रतलाम मे आयोजित बिदाई समारोह मे श्री रत्नेश सेठिया तथा श्री ओ पी काबरा द्वय भूतपूर्व डायरेक्टर आर सेटी ने उनका शाल और पुष्पमाला से स्वागत कर भावभीनी बिदाई दी। इस कार्यक्रम मे श्री सुरेन्द्र सिंह डामोर,श्री संदीप ,श्री मोहित,श्रीमती सोनू राठौर एवं श्री भविष्य सांखला सभी स्टॉफ सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और भावभीनी बिदाई दी। कार्यक्रम का संचालन सोनू राठौर ने किया। श्री काबरा एवं श्री रत्नेश सेठिया ने उनके मधुर व्यवहार,मिलनसारिता,लगन और सभी से जीवंत सम्पर्क बनाये रखते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी।