कृषि उपज मंडी में सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रेडियम स्टिकर

रतलाम । जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आज कृषि उपज मंडी रतलाम परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। इस दौरान लगभग 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए। प्रशासन द्वारा किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने वाहनों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *