


रतलाम 14 अप्रैल । 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ0 भीमराव जी अम्बेडकर की 136 वीं जयंती पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, पूर्व विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, विप्लव जैन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, सोनू यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारिया, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण तथा जनप्रतिनिधियों ने छत्रीपुल स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, प्रहलाद राठौड़, प्रवीण सोनी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, करण कैथवास, श्रीमती आयुषी सांकला, पूर्व पार्षद सुदीप पटेल, श्रीमती ललीता पवांर, प्रभु नेका, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, राजेन्द्र चौहान, विजयसिंह चौहान, हार्दिक मेहता, रमेशचन्द्र पांचाल, शेरू पठान के अलावा निखिल बोरीवाल, जुबीन जैन, आकाश खड़के सहित नागरिकों ने भी डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।