
रतलाम 14 अप्रैल। सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति ने त्रिवेणी मेला क्षेत्र का सीमांकन कराने एवं 2.5 बीघा अतिरिक्त भूमि मिलने पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया। समिति पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए श्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के कन्हैयालाल मौर्य, पं.रामचंद्र शर्मा, लालचंद टांक, नवनीत सोनी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, मनोहर पोरवाल, विशाल शर्मा, पुष्पेन्द्र जोशी, सत्यनारायण पालीवाल, रमेश गोयल, यश चौधरी, चेतन शर्मा उपस्थित रहेे।