ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं एवं जुलूस का किया स्वागत

जावरा (अभय सुराणा) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 126वीं जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर कोर्ट परिसर में प्रतिमा पर कांग्रेस के वरिष्ठ जनों पार्षदों द्वारा माल्यार्पण किया और उनके द्वारा बनाए गए संविधान के बारे में अपने विचार रखें – कहा की बाबा साहेब के बनाए गए आजादी के बाद संविधान के बारे में कहा कि बाबा साहेब ने अल्पसंख्यक, पिछड़े दलितो को सम्मान देने के लिए आगे बढ़ाया और सम्मान दिया उनकी सोच में देश में सभी धर्म का सम्मान व अपने-अपने धर्म को मनाने की आजादी की बात कही वक्ताओं ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्व में बाबा साहेब के संविधान की प्रशंसा की जाती है और सम्मान दिया जाता है जो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा,प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांतिलाल दसेड़ा, पुर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, बलवंतसिंह राठौड़ गोंदिशंकर, सेवादल के मसूद परदेसी, किसान नेता मोहन सैनी, प्रभुलाल, राजेंद्र कल्याणे, नगर पालिका चेयरमैन मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, आसिफ कबाड़ी, चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद ओरा,महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पवार, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन खान, पूर्व ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित लालवानी, विमल पोखरना, मनीष बैरागी, अशोक सिसोदिया,जावेद पॉपुलर,अनिल सोनी,पूनमचंद रारोतिया को आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी ने किया, आभार जावेद पॉपुलर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *