जीतो रतलाम लेडीज विंग द्वारा जरूररत महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आटा चक्की तथा सिलाई मशीन भेंट की

रतलाम। महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीतो रतलाम लेडीज विंग द्वारा जरूररत महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट किया गया व सामग्री वितरित की गई। अध्यक्ष संध्या गांधी व सचिव ऊषा भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में विंग की महिलाओं द्वारा नवकार मंत्र की आराधना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कन्वीनर अर्चना मेहता को कन्वीनर प्रियंका चोरडिया व जीतो पदाधिकारियों ने चार महिलाओं मुक्ति,कुसुम, राखी तनीषा व संगीता को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आटा चक्की तथा सिलाई मशीन भेंट की इनके माध्यम से ये महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी तथा अपना जीवन आत्मसम्मान के साथ गुजारेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संध्या गांधी ने कहा कि जीतो चैप्टर लेडिस विंग की यह पहला महिलाओं में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है कार्यक्रम में रितिका संघवी, श्वेता पाटनी, सुनीता मूणत, सीमा बोथरा, सोनाली जैन, राखी जैन ,पायल जैन, रूचि मांडोंत, सुरभि लुनिया, खुशबू पूजावत, शैला हरकावत, सोनम गांधी सोनम चाणोदिया सहित विभिन्न सदस्य मौजूद थे व कार्यक्रम आभार ऊषा भंडारी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *