मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया

भारतीय सिंधु सभा रतलाम द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित

रतलाम। भारतीय सिंधु सभा रतलाम द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह 12 अप्रैल 2026 को संत कंवरराम नगर स्थित गुरुनानक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्णकांत पांडे (विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं अध्यक्ष श्री मोहन सोनी रहे। इस अवसर पर श्री हीरालाल जी करमचंदानी श्री विनोद करमचंदानी, श्री राजू जी मलकानी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह में लगभग 110 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए संस्कृति एवं भाषा को संजोकर रखने का संदेश दिया। साथ ही समाज की एकता एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में वैदेही बलानी का विशेष सम्मान किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन श्री जयकुमार टेकचंदानी ने किया एवं संचालन श्री हरीश करनानी ने किया।

Play sound