आधुनिक भारत के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जयंती पर जिले भर में हुए कार्यक्रम आयोजित

रतलाम 14 अप्रैल । आधुनिक भारत के शिल्पकार, समतावादी ,दूरदर्शी, महान अर्थशास्त्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया गया। अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा रैली निकालकर उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।