रतलाम, 15 अप्रैल। पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 01 पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर कोटा एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से प्रभावित होगी ।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति
के अनुसार तत्काल प्रभाव से 04 मई 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22984 इंदौर – कोटा एक्सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया से कोटा के मध्य निरस्त रहेगी।
ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।