पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर मनायी गई भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती

रतलाम 15 अप्रैल। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल कार्यालय रतलाम में भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के.एल मीना उपस्थित रहे। इस दौरान सभी शाखाधिकारियों, अन्‍य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही ट्रेड यूनियनों, एससी/एसटी एवं ओबीसी एसोसिएश्‍नों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए ।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार सहित सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा भारतीय समाज की बेहतरी और राष्ट्र निर्माण में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को भी याद किया।
मंडल कार्यालय रतलाम के अलावा अन्‍य कार्यालयों एवं कार्यशालाओं में भी भारत रत्‍न डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम अयोजित किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *