प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक लगेंगे स्कूल
रतलाम 15 अप्रैल । जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढा ने बताया कि वर्तमान में जिले में अत्याधिक गर्मी एवं बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिलान्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक शिक्षा मण्डल/सी.बी.एस.ई/आई.सी.एस.ई विद्यालयों का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक नियत किया गया है।