कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की

16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की

रतलाम 17 अप्रैल। जनगणना निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत जिले में स्व-गणना की सुविधा 16 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं का प्रारंभिक पंजीकरण किया। उन्होंने सभी नागरिकों एवं शासकीय कर्मचारियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागिता की अपील की है। नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *