अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही

  • शिकायतों पर कार्यवाही हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
  • दूरभाष क्रमांक 07412299372 पर करे शिकायत

रतलाम 17 अप्रैल। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा शिकायतो के निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। शैक्षणिक सत्र 202़6-27 में अशासकीय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा क्रय की जाने वाली पुस्तके, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, शूज इत्यादि किसी विशेष दुकान अथवा विद्यालय से क्रय किए जाने हेतु बाध्य किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेकर विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07412299372 है। उक्त कंट्रोल रूम मे दूरभाष पर प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक विद्यालयों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *