नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

रतलाम 17 अप्रैल । शासन द्वारा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम रतलाम पर युवा वर्ग के द्वारा नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार कर खेल विभाग द्वारा संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों की महिला खिलाड़ियों, महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभाग की महिलाओं द्वारा दीवार पर संदेश लिखकर व हस्ताक्षर कर किए गए ।
कार्यक्रम में खेल विभाग के मलखंब प्रशिक्षक श्री जितेंद्र धूलिया, निर्मला डामोर, एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षक, हॉकी प्रशिक्षक श्री कृष्णा गोपाल तिवारी, ग्रामीण युवा समन्वयक श्रीमती दुर्गा डामोर, ममता सिंह, महिला में बाल विकास विभाग से श्रीमती भारती डांगी, रवींद्र कुमार मिश्रा, परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गेहलोत, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका बैरागी, ज्योति सोनी, पर्यवेक्षक फ़िरदौस खान, गायत्री शर्मा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *