
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इंदौर में नव निर्मित जिनालय में 22 से 25 अप्रैल तक श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय का भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव, पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित जिन प्रतिमाएं होंगी विराजित। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कनाड़िया रोड स्थित शुभ लाभ होम्स कॉलोनी में नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय की भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन श्रंमण संस्कृति के महामहिमपट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज* के कर कमलों एवं सूर्यमंत्र से संस्कारित जिन प्रतिमाएं होगी नवनिर्मित जिनालय वेदी में विराजमान होंगी। परम मंगलमय सानिध्य श्रुत संवेगी श्रमण मुनि श्री आदित्य सागर जी, श्रुत प्रिय श्रमण मुनि अप्रमित सागर जी,सहजानंदी श्रमण मुनि सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी संसघ के मंगलमय पावन सानिध्य में आयोजन संपन्न होगा। मंदिर ट्रस्ट के न्यासी सुनील जैन ने बताया कि महामहोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य के रूप में शास्त्री संजय “सरस” जी चिचौली, बैतूल का कुशल निर्देशन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। दद्दू ने बताया कि
मंगलमयी आशीर्वाद : इस पुण्य आयोजन को गणाचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज* एवं संत शिरोमणि पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का मंगलमयी आशीर्वाद प्राप्त है।
चार दिवसीय महोत्सव 22 अप्रैल 2026, बुधवार – प्रतिष्ठेय जिनबिम्ब शोभा यात्रा प्रातः 6.30 बजे: टीकमगढ़ पंचकल्याणक से प्रतिष्ठित भगवान की पावन प्रतिमाओं की भव्य शोभा यात्रा श्री 1008 पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, वैभव नगर से प्रारंभ होकर नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय, शुभ लाभ होम्स पहुंचेगी।
प्रातः 8.00 बजे: ध्वजारोहण, मंडप एवं मंडल शुद्धि, जिन अभिषेक, शांतिधारा
दोपहर 1.30 बजे: मंडल प्रतिष्ठा, कलश स्थापना, याग मंडल विधान
सायं 7.30 बजे: आरती, शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
23 अप्रैल 2026, गुरुवार
प्रातः 5.45 बजे: जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, जाप अनुष्ठान, घट यात्रा एवं श्रुत संवेगी मुनि आदित्य सागर जी संघ की भव्य अगवानी
प्रातः 9.00 बजे: मुनिश्री के प्रवचन एवं आहार चर्या
सायं 5.00 बजे: वेदी शुद्धि, वेदी संस्कार
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार – मुख्य प्रतिष्ठा दिवस*
प्रातः 8.00 बजे: श्री जी का वेदी पर स्थापन, कलशारोहण
प्रातः 9.00 बजे: अतिथि सम्मान, उद्बोधन, मुनिश्री के प्रवचन
सायं 8.00 बजे: भक्तामर पाठ, महिला परिषद का संगीतमय कार्यक्रम – संगीतकार मिनी जैन, इंदौर
25 अप्रैल 2026, शनिवार
दोपहर 3.00 बजे: विश्व शांति महायज्ञ
महोत्सव के प्रमुख पात्र:
- सौधर्म इंद्र: श्री प्रयुम्न आभा जी जैन
- धनपति कुबेर इंद्र: श्री अक्षय जूही जी जैन
- महायज्ञनायक: श्री अविनाश मानिया जी जैन
- यज्ञनायक: श्री सहज पलक जी जैन (रानीपुर परिवार)
प्रमुख पुण्यार्जक एवं सहयोगी:
समारोह गौरव: श्री हंसमुख कुसुमलता जी गांधी | द्रव्य पुण्यार्जक: श्री हेमचंद मीना जी झांझरी
ध्वजारोहण: श्री आर.के. मैना जी जैन | मुख्य द्वार पुण्यार्जक: श्री अरविंद जी विजया जी पापड़ीवाल
शिखर कलश पुण्यार्जक: श्री अशोक जी चंदा जी झांझरी, भीकनगांव
वेदी पुण्यार्जक: श्री सनत जी बडजात्य परिवार | शिखर ध्वज पुण्यार्जक: श्री जितेंद्र संगीता जी जैन
पंचमेरु पुण्यार्जक: श्रीमती हेमा सुमत जी लुहाड़िया | शिखर निर्माण सह पुण्यार्जक: श्री विमल शील जी पाटनी।
आयोजक ट्रस्ट कमेटीकी अपील
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट ने सकल जैन समाज एवं समस्त धर्मानुरागी बंधुओं से 22 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव में सपरिवार पधारकर अपनी गौरवमयी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान करने का विनम्र आग्रह किया है।