अलिराजपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने बताया आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रताधारी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाए जाने के लिए आपके द्वार आयुष्मान अभियान जिले में संचालित है। जिले में 30 अप्रैल 2021 तक पात्रताधारियों के आयुष्मान भारत योजना के कार्ड नि:षुल्क बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक पात्रताधारियों से आह्वान किया है कि उक्त अभियान के तहत लाभ लेकर आयुष्मान भारत योजना के कार्ड नि:शुल्क बनवाए। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने आमजन से आह्वान किया है कि जिलेभर में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड कॉमन सर्विस सेन्टर सीएससी एवं चिन्हाकित रोजगार सहायक के माध्यम से शिविरों में बनाए जा रहे है। उक्त कार्ड बनाए जाने हेतु खाद्यान्न पर्ची धारक, संबल कार्ड धारी, एसईसीसी सूची में जिनके नाम है ऐसे परिवार के मुखिया एवं सदस्य आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनवाने हेतु अपना आधार कार्ड, पात्रता पर्ची, मोबाइल नं. लेकर शिविर स्थल पर पहुंचकर संपर्क कर उक्त नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने अधिक से अधिक पात्रताधारियों से आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाए जाने का आह्वान किया है।