रतलाम मंडल पर मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

रतलाम, 20 अप्रैल। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा रतलाम एवं इंदौर रेलवे स्टेशनों पर विश्व धरोहर दिवस (वर्ल्ड हेरिटेज डे) के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रतलाम एवं इंदौर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हेरिटेज स्टीम लोको की विशेष साफ-सफाई की गई। साथ ही रतलाम स्थित हेरिटेज स्टीम लोको को तिरंगे रंगों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक प्रभावशाली फॉगिंग एवं साउंड शो का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से दर्शकों को भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मंडल यांत्रिक अभियंता सहित यांत्रिक विभाग के पर्यवेक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हेरिटेज लोको के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों को धरोहर संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक रहा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound