उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा सरकार की परम वंदनिय आर्यिका मां पुर्णमति माता जी राजकीय अतिथि घोषित

बद्रीनाथ अष्टापद में 22 अप्रैल को आर्यिका पूर्णमति माताजी संसघ का मंगल प्रवेश

बद्रीनाथ/देहरादून/इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सरकार की राजकीय अतिथि एवं दिल्ली विधानसभा द्वारा अति विशिष्ट अतिथि सम्मान से विभूषित सजग साधिका, आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ का बद्रीनाथ (अष्टापद) जैन धर्मशाला में 22 अप्रैल 2026, बुधवार को मंगल प्रवेश होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 24 अप्रैल शुक्रवार* को अष्टापद स्थित जैन धर्मशाला में माताजी के विशेष जिवन दर्शन का विशेष आयोजन किया गया है। बद्रीनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल एवं महामंत्री कीर्ति पांड्या , जिनेन्द्र कासलीवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा “बद्रीनाथ (अष्टापद) की ओर बढ़ते कदम” के संकल्प के साथ हो रही है। दद्दू ने कहा कि इस पुण्य यात्रा को परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक सविता कपूर एवं भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत ने भी इस घोषणा की अनुमोदना की है। सम्पूर्ण जैन समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए माताजी के इस कदम की बहुत-बहुत अनुमोदना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound