अक्षय तृतीया पर नवकार ग्रुप का सेवा अभियान

रतलाम। तेज गर्मी में नवकार ग्रुप रतलाम सिटी-2 की ओर से करमदी तीर्थ बीबड़ोद में सेवा एवं पुण्य गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गन्ने के रस (इक्षु रस) की व्यवस्था की गई, जिससे सभी भाई-बहनों को भीषण गर्मी में राहत मिली।
इसके साथ ही पक्षियों के लिए पानी एवं भोजन की व्यवस्था हेतु सकौरे वितरित किए गए, जिनमें चावल और ज्वार की थैलियां भी रखी गईं। समूह द्वारा तीर्थ परिसर में दादा आदिनाथ की बोली लेकर इक्षु रस से पखाल (अभिषेक) भी कराया गया।
समूह की अध्यक्ष उषा भंडारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में अपना अमूल्य समय निकालकर सेवा कार्य में भाग लेना सराहनीय हैl जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर किरण पोरवाल, बबीता चोरड़िया, मंजू वाघमार, शशि गांधी, रेखा भंडारी, मंजू वोरा, लता लुनिया, रजनी भंडारी, रमिला गाड़िया, रितिका संघवी, प्रीति पिटलिया, सुषमा मूनत, प्रांजल जैन, सपना मूणत, अर्चना पिपाड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Play sound