श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी संसघ, खंडवा से इंदौर विहाररत

मुनि संघ को छत्रपति नगर जैन समाज द्वारा ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु श्रीफल भेंट

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । नमोस्तु शासन जयवंत। खंडवा से माँ अहिल्या की धर्मनगरी इंदौर के लिए मंगल विहार पर निकले श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी कुल गोरव शिष्य*श्रुत संवेगी मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 अप्रमित सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 सहज सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 श्रेयस सागर जी महाराज ससंघ से इंदौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर जाकर छत्रपति नगर जैन समाज एवं नगर के श्रावकों ने भेंट की। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, सुरेशचंद्र पड़ोसी, श्रुत जैन, विकास जैन विक्की, दर्शन जैन राजेश जैन दद्दू एवं श्रीमती मुक्ता जैन ने कल परम पूज्य गुरुदेव के दर्शन कर ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु एवं छत्रपति नगर में प्रवास के लिए विनयपूर्वक श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि संघ का मंगल विहार इंदौर नगर की ओर सतत गतिमान है। श्रावकों को मुनि संघ के शीघ्र मंगल दर्शन एवं प्रवेश प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound