भाजपा बड़ावदा मंडल ने किया सम्मान

दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को गीता जी भेट की

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मंडल के अंतर्गत बड़ावदा संकुल के सांदीपनि विद्यालय बड़ावदा व शा. उ. मा. वि. बरडिया गोयल के मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा दसवीं व बारहवीं कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान साथ ही साथ रतलाम जिले की मेरिट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं का सम्मान निज निवास जाकर भाजपा, नगर परिषद पदाधिकारियों ने किया।सभी छात्र छात्राओं को सम्मानस्वरूप गीता जी की पुस्तक भेट की गई । शा. उ. मा. वि. बरडिया गोयल के छात्र छात्राओं के कु. अंजी कुंवर पिता प्रेम सिंह खजूरिया (95 प्रतिशत), कु संध्या पिता विष्णुलाल , बरडिया गोयल( 90.8 प्रतिशत ), कु रवीना पिता परमानंद खजूरिया (90.2) कक्षा 12 गणित संकाय।
इसी प्रकार कक्षा 10 मेंअरविंद ओंकारलाल बरखेड़ी (91.2 प्रतिशत),
कु बुलबुल गोपाल बरडीयागोयल( 88 प्रतिशत), कु संजीता कुंवर पिता नारायण सिंह जी गुर्जर बरडीया (87.6 प्रतिशत), इसी प्रकार बड़ावदा नगर के 12 वी में प्रथम स्थान समृद्धि मुकेश बैरागी (92.2 ), कक्षा 10 वी में प्रथम स्थान मनीषा पिता दिलीप जी प्रजापत (91 प्रतिशत), द्वितीय स्थान मोहित पिता कैलाश जी मालीवाड़ (86 प्रतिशत) प्राप्त करने पर सभी छात्र छात्राओं का सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत ने कहा कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं का समय समय पर सम्मान जरूरी है। मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि बच्चों को सम्मान स्वरूप गीता जी भेट कर धर्म संस्कृति से रूबरू कराते हुए उन्हें मोटिवेड करना मुख्य उद्देश्य है।
ये थे मौजूद….
स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत, मंडल महामंत्री भेरूलाल गोयल, सदस्य जिला योजना समिति रतलाम अनिल अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत , रमेश जाट, कैलाश पडोलिया, मुकेश जाट, मांगीलाल गुर्जर, श्रवण सिंह, विवेक सेन , रमेश चौधरी, भुवान सिंह, शेर सिंह परिहार, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी आलोट वेदांश हिंगड आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound