
रतलाम। जैन मंदिर कस्तूरबा नगर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि सुबह 6.30 स्नात्रपूजा रखी गई।सुबह 8.30 सत्तरभेदी पूजन की। और 9.57बजे हर्षोल्लास के साथ पुण्यहाम पुण्यहाम के जयकारों के साथ ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। जिसका लाभ श्रीमती निरंजनबन रसिकभाई सेठ परिवार पालमपुर वालो की ओर से लिया गया।
उसके बाद समस्त श्री संघ के सहयोग से स्वामीवत्सलय का आयोजन हुआ।i इस दौरान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जी सियाल, अभय मूणत, राजेंद्र कोठारी, अशोक कोठारी,देवेंद्र पुगलिया, चंद्रप्रकाश भंडारी, कनकमल जैन, प्रमोद रांका,मनोज मेहता,संतोष सिसोदिया, प्रवीण डूंगरवाल,मनोज लोढ़ा, सुभाष सेठिया,अजय पामेचा,जितेंद्र सियाल, दिलीप जैन,राजेश लोढ़ा,मनोज जैन,विनोद पितलिया, संदीप भंडारी, मिलिंद जैन उपस्थित रहे।