विश्व पृथ्वी दिवस पर धरती माता का पूजन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जावरा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 28 द्वारा धरती माता का विधिवत पूजन-अर्चन कर पुष्प अर्पित किए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने जल संरक्षण, पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं अटल ग्राम सामाजिक विकास संगठन के अध्यक्ष अभय कोठारी, नवांकुर संस्था चित्रांश वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शिवेंद्र माथुर, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड 28 के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान सहित सदस्य भारत हरोर, विनोद चौरसिया, बाबूलाल धनगर, दीपक सिंह सोलंकी, शाहिद भाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने मिलकर धरती को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

Play sound