
रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल म. प्र. भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना द्वारा दिए गये निर्देशो के पालन में सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल श्री भारत भूषण द्वारा गेहूं उपार्जन के कार्य में संलग्न धर्मकांटो (व्हे-ब्रिज) की जांच एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में श्री बालाजी धर्मकांटा, न्यू धान मण्डी रोड जावरा, श्री नाथ धर्मकांटा कृषि उपज मण्डी समिति परिसर आलोट, विनोद कुमार जैन धर्मकांटा कृषि उपज मण्डी समिति परिसर ताल, तिरूपति वेयर हाउस धर्मकांटा ग्राम सिनोद उपरोक्त धर्मकांटे की जांच एवं निरीक्षण किया गया। जिसमें धर्मकाटें नियमानुसार सत्यापित एवं मुद्रांकित पाये गये साथ ही धर्मकांटो की सही तौल की जांच की गई जिसमें भी धर्मकांटे नियमानुसार सही तौल करते पाये। सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल भारत भूषण ने धर्मकांटे संचालकों को निर्देशित किया कि धर्मकांटों को प्रतिदिन कृषि उपज तौलने के पूर्व सही तौल का परीक्षण, नियमानुसार प्रमाणित बांटों से करें और यदि तौल में अन्तर आये तो तौल कार्य बंद कर विभाग को सूचित करे साथ ही धर्मकांटा कंपनी के इंजीनियर को बुलाकर केलिब्रेशन कराये। तत्त्पश्चात नियमानुसार आवेदन कर विभाग से पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन कराये, तब ही शैष उपज का तौल कार्य प्रांरभ करें, तथा विभाग द्वारा जारी किया गया धर्मकांटे का सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित करें।