
रतलाम 23 अप्रैल। जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य हेतु नियोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आज बाजना, पिपलोदा, रतलाम, आलोट, जावरा, रावटी, सैलाना में चार्ज अधिकारियों की निगरानी में आयोजित किया गया। प्रगणकों और सुपरवाइजर को डिजिटल जनगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।