रतलाम 23 अप्रैल । शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद रतलाम द्वारा वार्ड क्रमांक 44 स्थित अमृत सागर तालाब के नाले की सफाई एक दिन एक नाला अभियान के तहत की गई।