पोषण पखवाड़ा अंतर्गत सरसी व खजुरी देवड़ा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रतलाम 23 अप्रैल। संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार आज 23 अप्रैल को शासकीय आयुर्वेद औषधालय खजुरी देवड़ा एवं सरसी मे आंगनवाड़ी में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण गतिविधिया आयोजित की गई एवं निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 35 महिलाओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित पोषण का महत्व बताते हुए ऋतु अनुसार आहार-विहार की जानकारी दी गई, साथ ही जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगानुसार आयुर्वेदिक औषधि प्रदाय की गई।
सरसी में बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के लिए स्वस्थ दिनचर्या एवं डिजिटल उपकरणों के संतुलित उपयोग के संबंध में परामर्श दिया गया। संवादात्मक सत्र द्वारा बच्चों के सवालों के जवाब दिए गए और उन्हें दैनिक आहार में फल और हरी सब्जियों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कुल 26 महिलाओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित पोषण का महत्व बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound