
रतलाम 17 दिसम्बर। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा की अध्यक्षता में समिति कक्ष में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधी पुर्नगठित योजना के तहत 10 के स्थान पर 15, 20 के स्थान पर 25 व 50 हजार की राशि के ऋण प्रकरण बनाये जा रहे हैं पीएम स्वनिधि योजना में वर्ष 2025-26 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया। जिन हितग्राहियों का ऋण पुरा हो गया है उनके क्रेडिट कार्ड बनाये जाने हेतु आवेदन किये जा रहे है जिसकी लिमिट 30 हजार तक है प्रथम लिमिट 10 हजार की है। दीनदयाल रसोई योजना एवं आश्रय स्थल षासन की योजना अनुरूप संचालित की जा रही है तथा स्व सहायता समूह की महिलाऐं अमृत मित्र 2.0 अन्तर्गत वाटर टेस्टिंग एवं पौधा रोपण का कार्य कर रही है।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मिनाक्षी सेन, समिति सचिव श्रीमती राजश्री गुमास्ते आदि उपस्थित थे।